Samastipur

समस्तीपुर में 6 साल के बच्चे की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा

समस्तीपुर में रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 6 साल के बच्चे को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। चचेरे भाई के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान मो. एजाज(6) के तौर पर हुई है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के चाचा मोहम्मद महताब ने बताया कि भतीजा अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल से लदौरा चौक गया था। वहां से घर लौटते समय ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भतीजा सड़क पर गिर गया।गाड़ी शरीर पर चढ़ाते हुए भाग गया। भागने के दौरान शादी समारोह के लिए बनाए गए पंडाल में घुस गया। ड्राइवर नशे की हालत में था। सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

केस दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस

 

वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया, ‘सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!