Patna

पूर्वी चंपारण के 6 खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग मे मेडल प्राप्त किया

PATNA :कटिहार जिले में आयोजित 16वीं बिहार राज्य जूनियर/सब जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पूर्वी चंपारण जिला के कुल 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 6 खिलाड़ियों ने अपना दबदबा दिखाते हुए तीन गोल्ड मेडल एक सिल्वर और दो ब्राउन्ज मेडल प्राप्त किया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी रवि शाह पकड़ी दयाल, प्रिंस कुमार श्री कृष्ण नगर मोतीहारी, मनीष कुमार मधुबन एवं सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में पुष्पम प्रासर छतौनी मोतीहारी तथा ब्राउन्ज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सौरव कुमार छतौनी मोतीहारी, अमन कुमार मधुबन के निवासी हैं। साथ ही जूनियर बालक 52-54 किलोग्राम में पुष्पम पाराशर एवं 54-57 में रवि शाह का चयन

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार टीम में किया गया। उक्त दोनों खिलाड़ी साई एन.बी.ए. रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 17/06/2025 को रवाना होंगे।यह जानकारी पूर्वी चंपारण जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव श्री पवन शरण ने दी। मेडल प्राप्त सभी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार के द्वारा खेल भवन में सम्मानित किया गया ।

 

 

 

जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा सभी खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते हुए ईमानदारी एवं लग्न से परिश्रम कर जिला, राज्य एवं देश का नाम रौशन करने को कहा गया। साथ ही जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सह प्रशिक्षक को किस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोगों को अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमसे जो सहयोग की जरूरत होगा वह हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कार्यालय कर्मी मोहम्मद मोबश्शिर एवं रमेश कुमार तथा शुभम कुमार उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!