Patna

पांच साल की बच्ची खेल-खेल में निगली चाबी की रिंग, सर्जरी के बाद बची जान

पटना : पांच साल की एक बच्ची ने खेल-खेल में लोहे के चाबी की रिंग निगल ली. इसके बाद बच्ची खा-पी नहीं पा रही थी. बच्ची का नाम नित्या कुमारी (5 वर्ष) है, जो जहानाबाद जिले के मकदुमपुर थाने के सुनकन बीघा के रहने वाले चंदन कुमार व रूबी कुमारी की बेटी है. हालत गंभीर होने के बाद परिजन जहानाबाद में ही इलाज कराने गये, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं, पीएमसीएच आने के बाद यहां इएनटी विभाग के यूनिट हेड डॉ अमित कुमार की देखरेख में बच्ची को भर्ती किया गया, जहां जांच में पता चला कि रिंग बच्ची की फूड पाइप में फंस गया है और पेट में नीचे नहीं जा रहा है. इसके बाद डॉ अमित ने डॉ आदित्य कौशल, डॉ शशि पांडे सहित कई डॉक्टरों की टीम को गठित किया. करीब पांच घंटे तक डॉक्टरों ने सर्जरी कर चाबी रिंग को निकालने में सफलता प्राप्त की. बच्ची अब खतरे से बाहर है.

 

चाबी फूड पाइप में फंसी थी

पीएमसीएच इएनटी विभाग के डॉ आदित्य कौशल ने कहा कि बच्ची की जांच कि गयी, तो पता चला कि बच्ची ने कुछ निगल लिया है. एक्स-रे कराने के बाद चाबी दिखी. हालांकि, बच्ची नॉर्मल थी. डॉक्टर ने कहा कि, चाबी फूड पाइप में इस प्रकार फंसी हुई थी कि नीचे नहीं जा रही थी. इसके बाद सर्जरी कर लोहे की चाबी निकालने की योजना बनायी गयी. सर्जरी टीम में डॉ अमित, डॉ आदित्य कौशल के साथ-साथ डॉ शशि पांडे, डॉ विभांशु, डॉ यतिन, डॉ दानिश, डॉ संजय, डॉ कुमार अमन और डॉ निर्मल शामिल थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!