Dalsinghsarai

एनएच 28 बसढ़िया में डंपर की ठोकर से बाइक सवार ससुर की मौत,दामाद की घायल

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एनएच 28 के गादों वाजिदपुर शिव मंदिर के पास डंपर की ठोकर से बाइक सवार ससुर की मौत हो गई.वही बाइक के पीछे बैठा दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया.जिससे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के ताजपुर रहीमाबाद वार्ड दो निवासी मो रकीब(63) उर्फ सितारे के रूप में की गई है.

जबकि घायल दामाद की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मरबन खोदी निवासी आस मोहमद के पुत्र मो.फमोद(32) के रूप में की गई है।

 

 

 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आए दिन शहर से गुजरने वाली एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में रोक लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर सहित अन्य मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगो को समझा बुझाकर शांत कराकर सड़क जाम समाप्त कराया.घटना को लेकर बताया कि जाता है कि मृतक बाइक से दामाद के साथ लड़का छेका को लेकर मंसूरचक जा रहे थे.इसी दौरान सामने से आरही तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया।

 

 

जिससे घटना स्थल पर ही बाइक चला रहे ससुर की मौत हो गई। जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया.

बताते चले की बसढ़िया एनएच 28 पर शनिवार को भी रफ्तार का कहर देखने को मिला था जिसमें बाप बेटे की मौत हो गई. आये दिन एनएच 28 पर हो रही सड़क दुर्घटना से लोग सहमे हुए है. लोगो का कहना है की गाड़ीयों की रफ्तार का कोई सीमा नहीं रहता जिस कारण सड़क दुर्घटना होती है. पुलिस यातायात नियम का पालन सख्ती से करवाए तो काफी हद तक दुर्घटना रुक सकती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!