Samastipur

समस्तीपुर:प्रतिमा विसर्जन में 10 लड़के डूबे, 8 को बचाया,2 युवक लापता:तलाश जारी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में बुधवार को विष्णु महायज्ञ में बनाई गई प्रतिमा विसर्जन के वक्त 2 युवक लापता हो गए। करीब 25 युवकों की टोली घाट पर पहुंची थी। इसी बीच सभी पानी की गहराई में चले गए। जिस कारण सभी डूबने लगे। घाट पर खड़े लोगों ने सभी को बचाना शुरू किया।

 

 

8 लोगों को पानी से बाहर निकाला गया। बाकी युवा भी किसी तरह पानी से निकले। लापता होने वालों में उत्तरी धमौन गांव के जगदेव राय के बेटे पंकज कुमार और धर्मेंद्र राय के बेचे सूरज कुमार शामिल है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गईएसडीआरएफ की टीम ने लापता युवकों की खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चला। घटना हेतनपुर रूनी भुईयां गंगा घाट की है।

 

गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है

 

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पटोरी थाना और एसडीआरएफ टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पटोरी थाने के अलावा एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 युवक डूबने के बाद लापता हो गए हैं। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। शव की तलाश की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!