Samastipur

समस्तीपुर:गांव में 501 कन्याओं के साथ निकली कलश यात्रा, गूंजे जयकारे

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर प्रखंड की तेतारपुर पंचायत स्थित धर्मपुर गांव में बुधवार को नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर चकला, महमद्दीपुर, भासिंगपुर, घटहाटोल समेत कई टोले और गांवों से होते हुए गंगा तट तक पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा उसी मार्ग से लौटकर यज्ञ मंडप पहुंची। पूरे रास्ते जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

 

श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते रहे। यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद कन्याओं ने परिक्रमा की। वेदाचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद खिलाकर विदा किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!