Patna

बेटी के जन्म पर पत्नी को घर से निकाला:सरकारी शिक्षक पर दहेज और अवैध संबंध का आरो

पटना.किशनगंज में एक सरकारी शिक्षक पर दहेज और अवैध संबंध का मामला सामने आया है। लौहाडंग्गा वार्ड संख्या 11 की रहने वाली समा कौसरी ने अपने पति फैजल रहीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने गंधर्व डांगा थाना और एक निजी संस्था में शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समा ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने 10 लाख रुपए दहेज की मांग की। रकम नहीं मिलने पर उन्हें 6 महीने की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें मारा-पीटा जाता है और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं।

 

इतना ही नहीं, समा ने अपने पति पर एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ससुराल पहुंची और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।दूसरी तरफ, आरोपी शिक्षक फैजल रहीम ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनका किसी अन्य महिला के साथ कोई संबंध नहीं है।

 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

 

गंधर्व डांगा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!