Patna

पालकी में बैठकर बारात ले गया दूल्हा,कलाकारों ने प्रस्तुत किया नृत्य,फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत है युवक

पटना.शिवहर में एक अनूठी बारात ने सभी का ध्यान खींचा। दूल्हे प्रदुमन शर्मा ने घोड़ी या गाड़ी की जगह पारंपरिक पालकी में बैठकर बारात निकाली। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत प्रदुमन ने पुरानी परंपराओं को जीवंत करने का प्रयास किया। बारात में बैंड-बाजे की जगह लोक कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पालकी जब दूल्हे के घर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने इस अनूठी बारात को देखने के लिए भीड़ लगा दी। लोगों ने प्रदुमन के इस कदम की सराहना की। उनका मानना था कि यह पारंपरिक रीति-रिवाजों को संजोने का अच्छा प्रयास है

 

इस तरह की बारात ने पुरानी परंपराओं की याद ताजा कर दी। स्थानीय लोगों ने इसे एक यादगार पल बताया। प्रदुमन का यह प्रयास विवाह समारोह को विशेष बनाने में सफल रहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!