Patna

मौसम अपडेट:6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट:बिहार के 32 जिलों में हल्की बारिश..

पटना.मौसम विभाग के अनुसार 14 मई सुबह 8:30 बजे से 15 मई सुबह 8:30 बजे तक बिहार के 32 जिलों में मौसम बदल सकता है। विभाग ने यलो अलर्ट (वॉच) जारी किया है। संभावना है कि इन जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पटना समेत 6 जिलों में लू-बारिश दोनों की संभावना

 

पटना, गया, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास, नालंदा, छपरा, सीवान, जहानाबाद जैसे जिलों में गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। इन क्षेत्रों में तापमान काफी बढ़ सकता है और उमस के साथ लू जैसे हालात बन सकते हैं।

 

लू वाले 6 जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं

 

बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ये जिले गर्म रहेंगे।

 

मौसम विभाग की सलाह

 

बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने सलाह दी है कि बिजली गिरने की संभावना वाले समय में खुले स्थानों पर जाने से बचें। तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़ा न हो।

 

हीटवेव से बचाव के लिए दिन में बाहर निकलने से परहेज करें, पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को ढक कर रखें।

 

इस मौसम बदलाव का असर खेती-किसानी और यात्रा योजनाओं पर पड़ सकता है। किसानों और यात्रियों को मौसम की अद्यतन जानकारी पर नज़र बनाए रखने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

 

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

 

बीते 24 घंटे में 7 जिलों का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इसमें डेहरी- 42.0°C, गया- 41.7°C, बक्सर- 41.2°C रहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!