Weather UpdatePatna

मौसम अपडेट:बिहार में आकाशीय बिजली-आंधी से 6 लोगों की मौत:17 जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना।18 मई यानी रविवार को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर आंधी भी चली।मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को बिहार के 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर 12 जिलों में ऑरेंज, जबकि 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इन सभी 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।वहीं, पटना समेत राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पूर्वी हवा की वजह से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। हवा में नमी के कारण उमस बनी रह सकती है।

 

बिहार में रविवार को आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। आकाशीय बिजली से अररिया में 2 लोगों की जान गई है।वहीं मधेपुरा में 3 लोगों की मौत हुई है। एक महिला की आंधी के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में हुए मौसम में बदलाव की वजह से अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की आशंका है।

 

मधेपुरा-किशनगंज समेत 5 जिलों में हुई बारिश

 

पिछले 24 घंटे के दौरान मधेपुरा, किशनगंज समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। बांका, अररिया समेत कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई।समस्तीपुर में रविवार सुबह तेज आंधी-बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लखीसराय और पटना के कुछ इलाकों में बादल छाए रहें। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

 

 

बीते दिन 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 40 डिग्री के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। यहां 3 डिग्री तापमान गिरा है।इसके अलावा, गया का तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। यहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सबसे कम बांका का तापमान रहा। यहां 32.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

 

20 मई: सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यहां आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 मई: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और वैशाली में बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है।

22 मई: सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

 

मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!