Dalsinghsarai

विद्यापतिधाम स्टेशन पर सुविधाएं नदारद रहने से यात्री होते हैं परेशान,रोजाना हजारों लोग ट्रेन पकड़ते 

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर।पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर स्थित विद्यापतिधाम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। मैथिल कोकिल कवि विद्यापति की निर्वाण भूमि होने के कारण यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग यहां पूजा-अर्चना को लेकर आते रहते हैं। वहीं प्रति दिन मंदिर में बड़ी संख्या में विवाह, मुण्डन, उपनयन आदि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी लोग रेलवे का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर न शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, न ही साफ-सफाई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्लेटफार्म पर लगा शीतल पेयजल भी काम नहीं करता। प्लेटफार्म संख्या एक के पास बना शौचालय भी बदहाल है। पुरुष शौचालय में गंदगी फैली है। महिला शौचालय में ताला लगा रहता है। यात्रियों ने बताया कि सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में महिलाएं ड्यूटी पर जाने के लिए स्टेशन आती हैं। शौचालय बंद रहने से उन्हें भारी परेशानी होती है। स्टेशन के पूर्वी छोर पर फुटओवर ब्रिज बना है। इसके बावजूद यात्री जान जोखिम में डालकर खड़ी ट्रेनों के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म बदलते हैं।

 

 

हर दिन सैकड़ों यात्री इस स्टेशन से सफर करते हैं। सुविधाओं के अभाव में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

 

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग उगना महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। यह मंदिर मिथिला ही नहीं, पूरे उत्तर बिहार में प्रसिद्ध है। इसके अलावा मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोग भी इसी स्टेशन से आते-जाते हैं। स्टेशन से होकर बड़ी संख्या में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें सियालदह एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का ठहराव विद्यापतिधाम स्टेशन पर होता है। इसके अलावा करीब 5 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी यहां से गुजरती हैं। सुबह-शाम स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोग भी ट्रेन से सफर करते हैं। प्रखंड क्षेत्र के अलावा बछवारा प्रखंड के चमथा एवं दलसिंहसराय के इलाकों से भी यात्री स्टेशन पहुंचते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!