Samastipur

समस्तीपुर में 2 बाइक की हुई टक्कर,तिलक से एक दिन पहले युवक की मौत

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमास नगर खैरी मोड़ के पास बुधवार शाम 2 बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बड़गांव गांव निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है।सूचना पर पहुंची खानपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक का चचेरा भाई ऋषि कुमार ने कहा कि भाई राजू की शादी समस्तीपुर जिला के ही उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में इसी महीने होने वाली थी। गुरुवार को तिलक समारोह का आयोजन था। तिलक को लेकर सामान की खरीदारी करने के लिए वह इलमास नगर चौक पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर परिवार के लोग राजू को खानपुर पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं एक अन्य जख्मी खैरी गांव निवासी का उपचार चल रहा है। बाद में परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी खानपुर पुलिस को दी।

 

प्राथमिकी दर्ज की जा रही है

 

परिवार के लोगों ने बतलाया कि मृतक युवक घर का इकलौता संतान था। वह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। तिलक समारोह को लेकर ही एक सप्ताह पहले वह पंजाब से खानपुर पहुंचा था।सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि 2 बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। ‌

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!