Samastipur

समस्तीपुर में 3 वाहनों की आपस में टक्कर:हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोग घायल

समस्तीपुर-दरभंगा मेन रोड पर हाइवा, बस और पिकअप की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पर पलट गई। हादसे में तीनों वाहन के ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को साइड किया। घटना वासुदेवपुर कुशवाहा चौक की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोई जानी नुकसान नहीं

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। मिट्‌टी लोडेड हाइवा कोरियर गाड़ी से टकरा गई। चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। इस दौरान दरभंगा से आ रही बस में सीधे टक्कर हो गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। कोई हताहत नहीं हुआ है। हल्की चोटें आई है। करीब आधे घंटे तक रोड जाम रहा।

हादसे के बाद लगा जाम

 

वहीं, सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। ड्राइवर और खलासी को चोटें आई हैं। कुछ देर के लिए सड़क जाम हुआ था अब यातायात बहाल कर दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!