Begusarai

“बेगूसराय में नाना से झगड़ा था, नतिनी की गोली मारकर हत्या की:नाना नहीं मिला तो मासूम के सीने में दागी बुलेट

बेगूसराय में बदमाशों ने बुधवार देर शाम दो साल की मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का मृत बच्ची के नाना से झगड़ा था। आरोपियों ने 15 दिन पहले बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी सिलसिले में बदमाश बुजुर्ग को खोजता हुआ उसके घर पहुंचा। जब बुजुर्ग घर पर नहीं मिला, तो आरोपी ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची के सीने में एक गोली मार दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव की है। मृतका की पहचान काजी रसलपुर के रहने वाले रंजन साह की बेटी रितिका कुमारी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना से आक्रोशित लोगों ने मानोपुर चौक के समीप पिपरा-समसा सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। लेकिन आक्रोशित लोग बदमाशों की गिरफ्तारी तक लाश को नहीं उठाने देने की मांग पर अड़ गए और सड़क पर टायर जलाकर हंगामा करने लगे।

बेटी को लेकर महिला आई थी मायके

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर निवासी रंजन साह की पत्नी निर्जला कुमारी अपने बेटी के साथ मायके मानोपुर आई हुई थी। निर्जला अपने पिता अमरजीत साह के घर में रह रही थी। देर शाम अपराधी छोटू महतो हथियार से लेकर अचानक घर में घुस गया और अमरजीत साह को खोजा। लेकिन वह घर पर नहीं थे, तो बदमाशों ने उनकी नतिनी रितिका को ही गोली मार दी, जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई।

मृतका के नाना बोले- गुजरात में काम के दौरान हुआ था झगड़ा

मृतका के नाना अमरजीत साह ने बताया कि हम गुजरात में काम कर रहे थे। कुछ दिन पहले वहां छोटू महतो के साथ विवाद हुआ था। उसके साथ लप्पड़-थप्पड़ किए थे। कुछ दिन पहले हम और छोटू महतो भी गांव आ गए। 15 दिन पहले उसने मारने की धमकी दिया था। हम पुलिस को सूचना भी दिए थे। हम हलवाई का काम करते हैं, आज काम करने गए हुए थे, तभी छोटू महतो आया और मेरी नतिनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!