Patna

यूट्यूब से पैसा कमाना चाहते थे युवक,पड़ा भारी, अब पहुंच गए जेल

पटना.पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर घूमते हुए छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा है. सभी आरोपी यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करने आए थे. पूछताछ में उन्होंने बताया है कि शूटिंग के बाद वीडियो अपलोड कर यूट्यूब से पैसा कमाना ही उनका मूल उद्देश्य था. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार (15 मई, 2025) को गुप्त सूचना मिली थी कि सरसौला स्कूल के पास अज्ञात युवक पुलिस की वर्दी में नजर आए हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

आरोपियों के पास से लकड़ी के हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान अंदल कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद अफरोज और अमरनाथ कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से प्लास्टिक की दो एके47, एक लकड़ी की बंदूक, पुलिस की टोपी, सिंघम नाम का नेम प्लेट और एक कैमरा भी बरामद हुआ है. कैमरे से आरोपी सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो शूट करने की फिराक में थे.

 

यूट्यूब वीडियो के लिए तोड़ा कानून

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मोतिहारी सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. वहीं, पता लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी युवकों तक कैसे आई? सभी तथ्यों को जांच के दायरे में रखा गया है. पुलिस की वर्दी और प्लास्टिक के हथियार से वीडियो बनाना पूरी तरह गैरकानूनी है.

 

पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार युवकों को शुक्रवार (16 मई, 2925) को मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया जाएगा. बता दें कि सोशल मीडिया के दौर में रील्स बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस सनक की चपेट में युवा वर्ग तेजी से आ रहे हैं. रील बनाने के लिए कानून की भी परवाह नहीं की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!