Samastipur

समस्तीपुर में मिट्टी लेने गई लड़की की नदी में डूबी, तलाश जारी:गर्मी की वजह से नहा रही थी 

समस्तीपुर के शिवाजी नगर इलाके के कोटिया घाट के पास शुक्रवार को करेह नदी में एक बच्ची डूब गई। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चियों ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। गांव के लोगों के मुताबिक, देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक बच्ची की तलाश करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्ची की पहचान रहियार दक्षिण पंचायत के कोठिया गांव वार्ड 14 के रहने वाले अजीत कुमार यादव की 9 साल की बेटी अनिता कुमारी के रूप में की गई है। अनिता चौथी क्लास में पढ़ाई करती थी। अनिता के पिता पेशे से मजदूर हैं।

 

सहेलियों के साथ नदी किनारे मिट्टी काटने गई थी बच्ची

 

घटना के संबंध में बताया गया कि अनिता अपनी चार से पांच सहेलियों के साथ शुक्रवार दोपहर करेह नदी किनारे मिट्टी काटने के लिए गई थी। मिट्टी काटने के बाद जब बच्चियों को गर्मी होने लगी, तो वे नदी में नहाने के लिए उतर गईं। इसी दौरान अनिता गहरे पानी में डूब गई।

 

अनिता के डूबने के बाद उसकी सहेलियां भागकर गांव पहुंची और परिजन को इसकी जानकारी दी। फिर गांव के लोगों ने पहले पुलिस और एसडीआरएफ को जानकारी दी गई। इसके बाद भारी संख्या में गांव के लोग अनिता के परिजन के साथ नदी किनारे पहुंचे। गांव के कुछ लड़कों ने नदी में बच्ची की तलाश की। इसके बाद एसडीआरएफ भी करीब 3 बजे तक नदी पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। लेकिन शाम 6 बजे तक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिली।

 

माता-पिता की दूसरी संतान थी अनिता

 

जानकारी के अनुसार, अनिता की दो सहेलियों ने उसे डुबने से बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक सहेली ने बताया कि डूबने के दौरान वो शोर मचाने लगी, जिसके बाद मैं और मेरी एक सहेली ने अनिता को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद बच्चियों ने तत्काल गांव पहुंचकर अपने और फिर अनिता के परिजन को जानकारी दी।

 

परिजनों के अनुसार, अनिता परिवार में दूसरी संतान थी। उसकी मां बिरमा देवी, एक भाई और दो बहनें हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी के लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश में जुट गई। थाना अध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

पांच घंटे बीत जाने के बावजूद बच्ची का शव अब तक नहीं मिल पाया है। अंचलाधिकारी वीणा भारती ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है और राजस्व कर्मचारी को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!