DalsinghsaraiSamastipur

महिला के साथ आपत्तिजन स्थिति में पाए गए दलसिंहसराय थाना के ASI नरेश पासवान,पिटाई, एएसआई लाइन हाजिर

दलसिंहसराय थाना में तैनात दारोगा नरेश पासवान का एक महिला के साथ आपत्तिजन स्थिति में पाए जाने का विडिओ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रसारित हो रहे वीडियो की पुष्टि NTB नहीं करती है.लेकिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो के आधार पर दारोगा नरेश पासवान को एसपी अशोक मिश्रा ने लाइन हाजिर कर दिया है.वही नरेश पासवान पुर्णिया के रहने वाले है.जो की करीब एक साल पूर्व ही थाना में योगदान दिया था. वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ एएसआई नरेश पासवान और उस महिला के साथ रात में मारपीट कर रहे है. ऑडियो में साफ साफ सुनाई दे रहा था सभी लोग दारोगा और महिला को तरह तरह से गाली देते हुए सजा के तौर पर दस दस बार कान पकड़ कर उठक बैठक भी करने को कह रहे थे.

 

इसके अलावे दरोगा लोगो से हाथ जोड़कर माफी माँग रहा है की आज के बाद एसी गलती नहीं होगी.वायरल हो रही वीडियो बीते शनिवार की बताई जा रही है,लोगो के अनुसार महिला मंसूरचक थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली थी.वह थाना में ही दारोगा नरेश पासवान के लिए भोजन बनाने का काम भी करती थी.शनिवार को दरोगा नरेश पासवान महिला के साथ उसके ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे. जिसके बाद ग्रामीण ने दरोगा सहित महिला को उसके ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर जमकर मारपीट किया.इस दौरान पूरी घटना का वीडियो क्लिप बनाकर कुछ लोगो ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रसारित वीडियो की जानकारी के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर एएसआई नरेश पासवान को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!