Vaishali

दामाद की ससुराल में हत्या:वैशाली में 3 सालों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

वैशाली में क दर्दनाक घटना सामने आई है। पानापुर लंगा भुईया स्थान में एक व्यक्ति की उसके तीन सालों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माइल पकड़ी गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी अमर पासवान का बेटा राकेश पासवान (35) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राकेश पासवान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पांच बच्चे हैं। दो बेटे 9-10 साल के, दो बेटियां 11-12 साल की और एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

तीन दिन पहले ससुराल गया था राकेश

मृतक के छोटे भाई अवधेश पासवान ने बताया कि राकेश तीन दिन पहले अपने ससुराल गया था। सुबह उसके फुफा के घर से फोन आया। फुफा ने बताया कि राकेश उसके घर आया है। राकेश ने बताया कि उसके तीन सालों ने उसे मारा है। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगी थी।

ससुराल वालों ने एम्बुलेंस से घर भेजा शव

शाम को ससुराल वालों ने एम्बुलेंस से राकेश का शव उसके घर भेज दिया। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!