दलसिंहसराय में सामाजिक न्याय परिचर्चा से राजद का चुनावी शंखनाद,संगठन की मजबूती पर दिया जोर
दलसिंहसराय।बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. इसे लेकर राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकने की योजना बनाई है.उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित होटल मौर्य में सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित की गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक आलोक मेहता ने किया.मुख्य अथिति के रूप में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,पूर्व मंत्री अनिल सहनी, युवा राजद के अहमद रजा सहित आये अन्य अथितियों को प्रधान महासचिव राज दीपक के द्वारा माला पहना कर बुके व चादर भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया.
सामाजिक न्याय परिचर्चा में आये वक्ताओ ने राजद के वैचारिक आधार,चुनाव अभियान के मुख्य बिंदु, चुनाव प्रबंधन, संगठन विस्तार व सोशल व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीति व विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा फैलाने पर अपने विचारों व सुझावों को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और पार्टी की मजबूती व विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की गई.इस दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया.मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य रोमा भारती, जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, चंदन प्रसाद,विपिन सहनी, प्रमोद राय, जाबिर हुसैन, संजीव कुमार, हेमलता कुमारी, ममता कुमारी, पुंजय कुमार, संतोष चौधरी, प्रभु नारायण राय,कुंदन कुमार,रमलोलिन राय, जमील अख्तर सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कमिटी सदस्य मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
