Patna

पति को वीडियो कॉल कर फंदे से झूल गई खुशी:मां की मौत से अनजान बगल में 1 घंटे तक सोता रहा बेटा

पटना।गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में एक महिला ने शुक्रवार की देर रात लगभग सवा 11 बजे फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करते हुए वह पति से वीडियो काल पर बात कर रही थी। इस दौरान उसका 3 साल का मासूम बेटा अपनी मां की मौत से अनजान शव के बगल में लगभग 1 घंटे तक सोता रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पति को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पड़ोसी को फोन किया। वह जबतक पहुंचता देर हो चुकी थी। लगभग 1 घंटे बाद फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।

मृतका की पहचान बड़हलगंज के वार्ड नंबर 8 पुराना गोला की खुशी (28) पत्नी मोहम्मद नदीम अंसारी के रूप में हुई है। नदीम अंसारी रोजगार के सिलसिले में सउदी अरब के मदीना शहर में रहता है। अभी 15 दिन पहले ही वह विदेश गया है। बच्चे को सुलाने के बाद खुशी ने पति को वीडियो काल किया। वीडियो काल पर दोनों के बीच कुछ बहस हुई। रात 10 बजकर 59 मिनट पर काल डिसकनेक्ट हो गई। उसके बाद खुशी ने खिड़की के पर्दे का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई। उसका शव बिस्तर पर ही लटक रहा था। बगल में बच्चा सो रहा था।

 

पड़ोसी ने देखा तो पुलिस को दी सूचना

खुशी के पति को जब यह एहसास हुआ कि वह फांसी लगा रही है तो उसने पड़ोस में रहने वाले छोटू को घर भेजा। जब छोटू आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो वह लटक रही थी। उसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर गीडा थाने के दरोगा व सिपाही पहुंच गए।लगभग एक घंटे बाद जब थानाध्यक्ष, सीओ व फोरेंसिक टीम पहुंची तब दरवाजा तोड़ा गया और शव को नीचे उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

शोर सुनकर उठा तो मां-मां पुकार रोने लगा बेटा

 

पिपरौली संवाददाता प्रिंस श्रीवास्तव के अनुसार खुशी ने जब फांसी लगाई तो उसका 3 साल का बेटा आसिफ बगल में ही सो रहा था। दरवाजा खोलने में एक घंटे लगे और इस पूरे समय वह मां के शव के पास सोता रहा। जब पुलिस अंदर गई तो उसे पड़ोसी ने गोद में उठाया। उस समय भी वह गहरी नींद में सो रहा था। जांच के दौरान शोर-शराबा सुनकर वह उठ गया और बिस्तर पर बैठकर मां को खोजने लगा। मां को पुकारते हुए रोने लगा। आसपास के लोगों ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन चुप नहीं हो रहा था। फिर एक पड़ोसी उसे गोद में लेकर वहां से दूर चला गया।

हिन्दू धर्म की थी खुशी

सुसाइड करने वाली खुशी हिन्दू धर्म की थी। वह बिहार की रहने वाली थी। उसने मुस्लिम लड़के मो. नदीम अंसारी से प्रेम विवाह किया था। अलग धर्म में शादी करने के कारण नदीम ने गीडा क्षेत्र के पिपरौली पश्चिम टोला में किराए पर कमरा लिया था। यहीं उसकी पत्नी अपने 3 साल के बेटे आसिफ के साथ रह रही थी। उसका पति छुट्‌टी पर घर आया था। 15 दिन पहले ही वापस सउदी गया था। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

 

जानिए पुलिस ने क्या बताया

सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि गीडा क्षेत्र के पिपरौली में एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!