Patna

शादी में आई थी गंगा नदी में डूबीं तीन बहनें, एक की मौत:दो बच्चियों को महिला ने साड़ी फेंककर बचाया

पटना के जेठूली घाट पर रविवार सुबह 10:30 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन बहनें डूब गईं। इस दौरान सुधा कुमारी (09) की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुधा, कच्ची दरगाह के आलमपुर गांव निवासी मनोज राय की बेटी थी। वह अपनी ममेरी बहनों के साथ नदी थाना क्षेत्र के जेठूली घाट पर स्नान करने आई थी। नहाने के दौरान तीनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। घाट पर मौजूद एक महिला ने बच्चियों की चीख-पुकार सुनी। महिला ने तुरंत अपनी साड़ी फेंककर दो बच्चियों को बाहर निकाला।

 

आज भाई की है शादी

 

मृतका के मामा उमेश कुमार ने बताया कि सुधा अपने नाना बहादुर राय के घर जेठुली गांव आई थी। उसके ममेरे भाई की शादी थी। बारात शनिवार शाम को कोलकाता के लिए रवाना हो चुकी थी। रविवार दोपहर को विवाह होना था। मृतका के पिता मनोज राय भी बारात में शामिल थे।

 

SDRF की टीम ने निकाला शव

 

नदी थाने की पुलिस को सूचना मिलते ही SDRF की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम ने बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला। नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज, पटना भेजा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!