Samastipur

समस्तीपुर:सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर कोर्ट से 5 बदमाश फरार:एक को खदेड़कर पकड़ा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में पेशी के दौरान 5 बदमाश सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर कोर्ट के हाजत से फरार हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने एक को खदेड़कर पकड़ लिया। सभी लूट मामले में आरोपी थे।फरार बदमाशों की पहचान वैशाली के राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हैदर, भगवानपुर सहदा गांव के अरविंद सहनी, मुजफ्फरपुर के मुंगौली निवासी मनीष कुमार, इसी गांव के मनजीत कुमार के तौर पर हुई है। सुरक्षा गार्ड ने वैशाली के दौलतपुर चांदी निवासी नागेंद्र महतो को पकड़ लिया।

 

चोट लगने के कारण गार्ड गिर पड़े

 

आर्म्स एक्ट केस में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हैदर कि आज कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद गार्ड कोर्ट हाजत में बंद करने के लिए लेकर जा रहे थे। गार्ड हाजत का ताला खोलकर जैसे ही राजनंदन को अंदर करने का प्रयास किया। दूसरे आरोपियों ने ग्रिल पर जोर से धक्का मारा। चोट लगने के कारण गार्ड नीचे गिर पड़े।

 

मौके मिलते ही राजनंदन के साथ अरविंद, मनीष, मनजीत, और नागेंद्र भाग निकले। शोर मचाने पर गार्ड ने एक बदमाश नागेंद्र महतो को पकड़ लिया। ‌फरार सभी बदमाश सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड में आरोपी है। पकड़े गए बदमाश नागेंद्र महतो से पूछताछ की जा रही है।

 

तलाशी अभियान जारी

 

मामले की सूचना एएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी की गई है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।एएसपी संजय पांडे ने बताया कि इस मामले में अगर लापरवाही बरती गई है तो उस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस टीम ने फरार हुए सभी बदमाशों का फोटो भी जारी किया है। ‌

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!