Patna

“बिहार में छात्रा को अगवा कर ले जाते साधु की लोगों ने की पिटाई

बिहार:शेखपुरा.सदर थाना क्षेत्र के पचना गांव से 7 साल की मासूम को अगवा कर ले जा रहे एक साधु को लोगों ने पकड़नें के बाद जमकर धुनाई कर दी और बाद में सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए साधु की पहचान दरभंगा जिला के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जफरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजीव कुमार उर्फ लालदेव बाबा के रूप में हुई। अगवा की गई छात्रा पचना गांव के कर्जन राम उर्फ कार्यानंद राम की पुत्री प्रिया कुमारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तभी रास्ते में यह साधु मिल गया और छात्रा को कुछ खिलाकर अपने साथ पैदल ले जाने लगा। जबकि छात्रा प्रतिदिन स्कूल बस से पढ़ने के लिए गिरहिंडा के एक प्राइवेट स्कूल में आती थी। जमुआरा पेट्रोल पंप के समीप साधु के साथ स्कूल ड्रेस में छात्रा को जाते देखकर मदारी गांव के एक युवक ने पूछताछ शुरु कर दी। इसी बीच छात्रा ने बताया कि साधु मुझे लेकर जा रहा है।

इसके बाद युवक ने शोर मचा दिया और पचना गांव में खबर कर दी। बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने साधु की पहले तो जमकर धुनाई की और फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। वही सदर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता के द्वारा किसी तरह की अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!