Dalsinghsarai

बम्बइया हरलाल पंचायत के ओरियमा गांव में चोरो ने घर से 50 हजार नगद सहित लाखो के गहने किया चोरी

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बम्बइया हरलाल पंचायत के ओरियमा गांव में चोरो ने घर का ताला तोड़ कर 50 हजार नगद सहित 3 लाख के गहने चोरी कर फरार हो गया. इस संबंध में गृह मालिक विजय कुमार चौधरी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया की शादी का घर था. रात्रि में सभी खाना खा कर सो गये थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ज़ब सुबह उठा तो देखा घर के मुख्य दरवाजा खुला हुआ है तथा मेरे घर में रखा चार चदरा का पेटी जितमें रखा जरूरी कागजात तथा नगद 50 हजार रूपया तथा गोदरेज में रखा गहना, जेवर, कपड़ा जिसकी क़ीमत लगभग तीन लाख रूपया था.सभी सामान गायब था.

 

 

अज्ञात चोरो ने पेटी, गोदरेज का ताला तोड़कर चोरी कर लिया. घर में तोड़-फोड़ किया हुजा पेटी गोदरेज बिखरा हुआ था. इसकी सूचना पुलिस व अपने ग्रामीणों को दिए.वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!