PatnaVaishali

“दहेज के बकाया 50 हजार के लिए नवविवाहिता की हत्या:मक्के के खेत में फेंका,खुदकुशी की बनाई झूठी कहानी

वैशाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दहेज के बकाया 50 हजार रुपए के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई।मृतका का शव गांव से कुछ दूर मक्के की खेत में मिला है। मृतका की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के धनकौल गांव निवासी मनोज पंडित की बेटी बुलबुल कुमारी (20) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शव को बोरे में भरकर खेत में छिपाया

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर बाइक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक मक्के के खेत में फेंक दिया। इसके बाद मृतका के देवर ने उसके भाई को फोन कर कहा कि बुलबुल ने आत्महत्या कर ली है। जब मृतका के परिजन ससुराल पहुंचे, तो देखा कि घर के बाहर ताला बंद था और सभी ससुरालवाले फरार थे।

पड़ोसियों से भी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों की मदद से जब खोजबीन शुरू हुई तो मक्के के खेत में एक बंद बोरा संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी

बकाया दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही 50 हजार रुपए के बकाया दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि ससुरालवालों ने गला दबाकर बुलबुल की हत्या की है।

सालभर पहले हुई शादी, पति का मोबाइल बंद

बुलबुल की शादी पिछले साल 12 मार्च 2024 को कुंदन कुमार पंडित से हुई थी। अभी मृतका का पति और ससुर दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना के बाद से ही पति का भी मोबाइल बंद आ रहा है। इस वजह से उनकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

सूचना मिलते ही जंदाहा थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब बोरा खुलवाया गया तो उसमें बुलबुल का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!