Patna

पटना अशोक राजपथ,एनआईटी के पास डबल डेकर एलिवेटेड रोड मेट्रो बनाएगी

पटना।अशोक राजपथ में बनने वाले डबल डेकर एलिवेटेड रोड का एनआईटी के पास काम ठप हो गया है। यहां मेट्रो का कार्य चल रहा है। इस हिस्से को भविष्य में मेट्रो ही निर्माण कराएगा। इसके लिए पुल निर्माण निगम और मेट्रो के बीच बातचीत हो रही है। वर्तमान में गांधी मैदान से कृष्णा घाट तक ही अशोक राजपथ में डबल डेकर एलिवेटेड रोड चालू होगा। यह एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लेकिन, सर्विस रोड का निर्माण नहीं हुआ है। अफसरों ने बताया कि नगर निगम और बुडको द्वारा नाला निर्माण के लिए 35 मीटर खोदाई की गई है। इसके साथ ही रात में मेट्रो का कार्य चल रहा है। रोड पर हेवी ट्रैफिक होने के कारण निर्माण का रफ्तार धीमा है। अगल 10 दिन में सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

 

जाम से मिलेगी निजात

 

डबल डेकर रोड के चालू होने से आम लोगों को पूरी तरह जाम से निजात मिलेगी। गांधी मैदान से पटना सिटी की तरफ जाने वाले लोग डबल डेकर रोड से कृष्णा घाट होते पटना सिटी जा सकेंगे। वहीं, पटना सिटी से गांधी मैदान आने वाले लोग भी डबल डेकर रोड से सफर कर आसानी से पहुंच सकेंगे।

 

अभी नहीं जुड़ेगा पीएमसीएच : डबल डेकर रोड से अभी पीएमसीएच नहीं जुड़ेगा। इससे कनेक्टिविटी पीएमसीएच में देने के लिए मल्टी लेबल पार्किंग बनाना है। इसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ ही मेट्रो के निर्माण के कारण अभी तक पीएमसीएच से जोड़ने के लिए रैंप लेकर जाने की अनुमति नहीं मिली है।

 

गांधी मैदान से पटना विवि की तरफ जाने के लिए.आम लोग गांधी मैदान से पटना विवि की तरफ से जाने के लिए दूसरे तल का प्रयोग करेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!