चाची के एकतरफा प्यार में चाचा का मर्डर:करीब आना चाहता था,4 दिन पहले ही घर आया था
बेगूसराय में चंदन कुमार शर्मा (32) का 11 मई को मर्डर हुआ था। 48 घंटे में पुलिस ने इस मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी छोटू(21) कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, ‘वो अपने चाचा की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था।’
छोटू ने पुलिस को आगे बताया कि,
चाचा परदेस में रहते हैं। चाची घर में अकेली रहती थी। मैं अपनी चाची से एकतरफा प्यार करता हूं। मुझे लगा कि चाचा को रास्ते से हटा देंगे तो चाची को आसानी से अपना लूंगा। इसलिए मैंने दोस्त बिट्टू से बात कर प्लानिंग की और रास्ते में चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी.घटना चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 देसी कट्टा, 1 खोखा और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।
मंगलवार को डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि,
चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। इनपुट के आधार पर छोटू कुमार को पुलिस ने उठाया। पूछताछ में छोटू पहले तो बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन थोड़ी सख्ती के बाद वो टूट गया और उसने जुर्म कबूल कर लिया।
छोटू ने बताया कि, गांव के ही रहने वाले बिट्टू कुमार के साथ मिलकर उसने चंदन कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या की और बिट्टू को हथियार छिपाने को लिए दे दिया।पुलिस ने बिट्टू कुमार को सकरौली स्थित उसके घर से पकड़ा। बिट्टू की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी उसके घर के पास जमीन खोदकर निकाला गया।
4 दिन पहले दिल्ली से लौटा था मृतक
चंदन शर्मा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 4 दिन पहले ही वो घर लौटा था। शनिवार (10 मई) की शाम वो घर से बाहर निकला, लेकिन वो घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह खेत में उसकी लाश मिली। उसे गोली मारी गई थी, पीठ को चीरते हुए सीने से निकली थी। उसके बाद गांव वालों ने उसकी जानकारी दी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
