Dalsinghsarai

दलसिंहसराय स्थित मां काली ज्वेलर्स के मालिक अविनाश का तालाब से मिला शव:थे लापता

दलसिंहसराय।शहर के थाना रोड स्थित मां काली ज्वेलर्स के मालिक अविनाश कुमार का शव तालाब में मिला हैं.मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दाहुचौक के पास स्थित मां काली चिमनी परिसर का है। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर के बेटे अविनाश कुमार (33) के रूप में हुई है।ये 15 साल से ज्वेलरी की दुकान चलाता था। ये सीएसपी संचालक भी थे। भाई में अकेले थे। 6 साल पहले दूसरे कास्ट में लव मैरिज की थी। पत्नी बीपीएससी शिक्षिका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ये बुधवार को घर से काम पर निकले थे। लेकिन, वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना अध्यक्ष विभूतिपुर अपने दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दलसिंहसराय स्थित मां काली ज्वेलर्स का दुकान चलाता था, उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अविनाश की पत्नी ने बताया कि नो कुछ दिनों से कर्ज को लेकर टेंशन में चल रहे थे। कल शाम में वो घर नहीं लौटे। घर में सभी उन्हें खोज रहे थे।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ग्रामीणों में चर्चा है कि अविनाश को किसी ने जहर देकर मार दिया है। संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनन्द कश्यप ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!