Begusarai

बेगूसराय में लूट की साजिश नाकाम,समस्तीपुर के 4 अरेस्ट:2 देसी कट्टा, 20 गोली बरामद

बेगूसराय पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम एवं जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर लाखो थाना क्षेत्र से आज 4 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह लोग लूट और डकैती की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने घेरकर इन्हें पकड़ लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पकड़े गए चारों अपराधी समस्तीपुर के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से 2 देसी कट्टा, 20 गोली, 1 मोबाइल और 1 ओमनी कार बरामद किया गया है। सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि लाखो थाना को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी लूट और डकैती की योजना बनाते हुए हथियार के साथ कार व बाइक से लाखो थाना क्षेत्र में निकले हुए हैं।

 

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देशानुसार लाखो थाना की पुलिस टीम व जिला आसूचना इकाई बेगूसराय ने ओमनी कार से 4 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा।

समस्तीपुर के रहने वाले है सभी

 

पकड़ा गया बदमाश समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित रूपौली बनहरा टोला राजू कुमार, रूपौली बनहरा टोला निवासी सोनू कुमार सिंह, बथुआ बुर्जुग गांव निवासी रत्नेश कुमार व बथुआ बुर्जुग मो. नवाब शरीफ है। सभी अपराधियों से पूछताछ सहित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राजू कुमार और सोनू कुमार पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

डीएसपी ने बताया कि यह चारों बदमाश बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। यह लोग जेल में बंद ज्वेलरी सहित भारी लूट कांड के आरोपियों के संपर्क में थे, उनसे जुड़े हुए थे। जेल में बंद बदमाशों के कहने पर ही बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां आए थे। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ और भी इनपुट मिलने की संभावना है। अब तक मिले इनपुट के आधार पर पूरे लिंक को खंगाला जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!