Patna

बिहार की लीची रेल मार्ग से पहुँच रही है मुंबई,दिल्ली 

पटना.बिहार की विश्वप्रसिद्ध मीठी और रसीली लीची को देश के प्रमुख महानगरों/ शहरों तक ताज़ा अवस्था में पहुँचाने हेतु रेलवे पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सोनपुर मंडल द्वारा लोडिंग के लिये इस वर्ष अतरिक्त LVPA लगाए हैं पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष पवन एक्सप्रेस में चौबीस टन क्षमता में वीपी (VP) के अतिरिक्त अन्य तीन ट्रेनों में लीची लादान की सुविधा न्यूनतम दर पर प्रदान की जा रही है।

 

 

वहीं इस वर्ष लीची व्यापारियों के लिए विशेष सुविधा का ख्याल रखा गया है:-

1. मुजफ्फरपुर में डेडीकेटेड लीची पार्सल ऑफिस बनाया गया है।

2. इस लीची ऑफिस में लीची को धूप से बचने के लिए सेट का निर्माण किया गया है।

3. व्यापारियों और किसानों के लिए शेड का निर्माण

4. लीची किसानों एवं व्यापारियों को पेयजल की सुविधा।

5. यूपीआई पेमेंट की सुविधा

6. पैकिंग और लोडिंग के लिए पर्याप्त जगह

7. पार्सल ठेला और गाड़ियों को विशेष परमिट.

8. लीची पार्सल को स्कैनिंग शुल्क में रियायत

9. डिवीजन में उनको राउंड द क्लॉक रेलवे असिस्टेंट देने के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन एवं डिवीजन में लीची किसने और व्यापारियों के लिए हेल्प डेस्क/हेल्पलाइन नंबर।

10. एलटीटी सेंट्रल रेलवे से समन्वय हेतु सोनपुर मंडल और सेंट्रल रेलवे के बीच डेडीकेटेड टीम का गठन ताकि समय से लीची व्यापारियों एवं किसानों का माल जल्दी से उतर सके।

 

मुजफ्फरपुर स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 21.44 टन लीची का लदान किया जा रहा है मुजफ्फरपुर स्टेशन पर दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद,हावड़ा आदि महानगरों के लिए कुल 28 ट्रेनों में (VP+SLR आदि) कुल 105 – 110 टन प्रतिदिन लीची भेजने का पार्सल जगह उपलब्ध है।

 

किसान और व्यापारियों वर्ग इस अवसर और सुविधाओं का उपयोग कर लाभ उठायें और कम दर पर अपने लीची का बुकिंग करा कर देश के बड़े बड़े शहरों / महानगरों ( दिल्ली, मुंबई,कोलकाता आदि) तक अपने लीची को पहुँचाए एवं लीची व्यापार को नया आयाम दे।

 

साथ ही साथ रेलवे लोगों से अपील करता है इस अवसर का समुचित लाभ उठाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित कराएँ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!