Patna

सिपाही भर्ती परीक्षा में मजदूर की बेटी का परचम, मिठाई खिला दिया बधाई

पटना.बारसोई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 में बारसोई के मजदूर की बेटी ने सफलता हासिल की है. जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है. आस-पास के लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दी. उसके सफल जीवन की कामना की. सफल अभ्यर्थी नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 14 के निवासी निर्मल कुमार दास एवं किरण देवी की द्वितीय पुत्री नीतू कुमारी है. इसने बताया कि शुरू से ही पुलिस सेवा में जाने की इच्छा थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इंटर के बाद ही जब बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का आवेदन निकला तो वह उसे भर दी और पहले ही चांस में 2025 के मई महीने में जब रिजल्ट आया तो देखा कि उसका चयन हो गया. उसने कुल 100 में 96 अंक प्राप्त किया है. उसने कहा कि वह अपनी पढ़ाई मैट्रिक पूर्णिया से की है

 

 

तथा इंटर आरडीएस कॉलेज सलमारी से की. अब वह डीएस कॉलेज कटिहार मे बीकॉम तृतीय वर्ष में है. उसके पिताजी मजदूरी कर कर घर चलते हैं. पिता निर्मल कुमार ने कहा कि उनकी तीन पुत्री और एक पुत्र है सभी पढ़ाई कर रहे हैं. दूसरी वाली लड़की का चयन बिहार पुलिस के सिपाही के पद पर हुआ है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!