Samastipur

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर से ज्ञान, करुणा और अहिंसा का दिया संदेश

समस्तीपुर.वीमेंस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग में मंगलवार को बुद्ध जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने की। आयोजन का नेतृत्व डॉ सुमन कुमारी ने किया। शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। छात्रा नमिता ने बौद्ध मंत्र का उच्चारण किया।डॉ सुमन कुमारी ने पीपीटी के माध्यम से गौतम बुद्ध के जीवन और उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो सिन्हा ने कविता उद्धृत करते हुए कहा, बुद्ध का अर्थ है पहले से जागा हुआ व्यक्ति। उन्होंने कहा, बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर दया, करुणा और अहिंसा से विश्व कल्याण संभव है।प्रो अरुण कुमार कर्ण ने कहा, बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग आज भी प्रासंगिक है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डॉ नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा, बुद्ध का हर अध्याय अनंत शिक्षाएं देता है। उन्होंने कहा, अपना दीपक स्वयं बनो, अपना रास्ता खुद बनाओ।प्रो सुरेश साह ने कहा, मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने कहा, बुद्ध का विश्वास था कि आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है। उन्होंने कहा, सच्चा जीवन जीने के लिए बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात करना जरूरी है।प्रो बिगन राम ने कहा, बुद्ध पूर्णिमा का दिन ज्ञान, करुणा और अहिंसा के जीवन की प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। धन्यवाद ज्ञापन में डॉ विजय कुमार गुप्ता ने कहा, आत्मचेतना और अंतःकरण की शुद्धता से ही बौद्धिक जागरूकता संभव है।कार्यक्रम का संचालन छात्रा राज नंदनी ने किया।

 

 

इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में रहनुमा, अंशु, दीपिका सिंह, नुसरत जबीन, अंजली, श्रुति सुमन, साक्षी, रूचिका, पूजा, बिपाशा, संध्या ने भाग लिया। सभी को प्रो सिन्हा ने मेडल देकर सम्मानित किया।मौके पर डॉ फरहत जबीन, डॉ कुमारी अनु, डॉ पूनम कुमारी, डॉ काजल कुमारी, डॉ संगीता, डॉ शालिनी, डॉ अपूर्वा मुले, डॉ मोनी शर्मा, डॉ स्वीटी दर्शन, डॉ सालेहीन अहमद, डॉ वंदना कुमारी, डॉ श्रीविद्या, डॉ नीरज प्रसाद, डॉ रेखा कुमारी, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ सोनी कुमारी, डॉ खुशबू सिंह, डॉ कुमारी माधवी, डॉ पुष्कर कुमार झा, डॉ नवेश कुमार, डॉ सोनल कुमारी सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी थे

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!