Patna

खान सर ने रचाई शादी, खुद किया खुलासा:पटना में 2 जून को रिसेप्शन

पटना.अपने अलग अंदाज से पढ़ाने के लिए मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक लाइव क्लास के दौरान इस बात का खुलासा किया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वो शादी कर चुके हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वीडियो में वे 2 जून को पटना में रिसेप्शन की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए 6 जून को भोज देने की बात है।वीडियो में खान सर कह रहे हैं ‘मैंने शादी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान की थी। जब पूरा देश युद्ध की खबरों पर नजरें गड़ाए बैठा था, तब मैं शादी कर रहा था।’

 

हालांकि वीडियो में वे मजाकिए लहजे में अपनी बात कह रहे हैं। इस दौरान वे स्टूडेंट्स से कहते हैं ‘आप मेरे सबसे करीब हैं, मेरा वजूद आप से है, इसलिए सबसे पहले आपको ये बता रहा हूं।’यह सुनते ही उनके छात्र पहले तो चौंक गए, लेकिन इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

 

कौन हैं खान सर की पत्नी

 

शादी की खबर सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि खान सर की पत्नी कौन हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने “A S Khan” नाम की एक युवती से निकाह किया है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही खान सर ने अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक रूप से बताया है।खान सर की रिसेप्शन कार्ड भी बेहद साधारण और निजी रखा गया है, जिसमें न तो उन्होंने अपना असली नाम बताया और न ही अपनी पत्नी का पूरा नाम। इससे यह साफ होता है कि खान सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अब भी सतर्क हैं।

 

पटना में GS रिसर्च सेंटर चलाते हैं खान सर

 

खान सर का यूट्यूब चैनल और खान GS रिसर्च सेंटर देशभर में छात्रों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!