Samastipur

उधना-जयनगर स्पेशल सहित सात जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार

समस्तीपुर।गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 07 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। अब ये ट्रेनें जून और जुलाई में भी चलेंगी। 04504 चंडीगढ़-पटना स्पेशल अब 5 जून से 10 जुलाई तक हर गुरुवार को चंडीगढ़ से चलेगी। वहीं, 04503 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 6 जून से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को पटना से रवाना होगी। 09067 उधना-जयनगर स्पेशल 1 जून से 29 जून तक हर रविवार को उधना से चलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

09068 जयनगर-उधना स्पेशल 2 जून से 30 जून तक हर सोमवार को जयनगर से चलेगी। 09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल 7 जून से 28 जून तक हर शनिवार को उधना से चलेगी। 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 9 जून से 30 जून तक हर सोमवार को समस्तीपुर से रवाना होगी।07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल 2 जून से 30 जून तक हर सोमवार को हुब्बल्लि से चलेगी। 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल 5 जून से 3 जुलाई तक हर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी।07311 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 9 जून से 23 जून तक हर सोमवार को वास्को द गामा से चलेगी।

 

 

07312 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा स्पेशल 12 जून से 26 जून तक हर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। 06563 यशवंतपुर-गया स्पेशल 21 जून और 28 जून को शनिवार को यशवंतपुर से चलेगी। 06564 गया-यशवंतपुर स्पेशल 23 जून और 30 जून को सोमवार को गया से रवाना होगी। 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल 17 जून और 24 जून को मंगलवार को मैसूर से चलेगी। 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल 21 जून और 28 जून को शनिवार को दरभंगा से रवाना होगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!