Samastipur

सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह की रोकथाम को किया गया जागरूक

हसनपुर : सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह को रोकने के लिए विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों ने शपथ लिया. बाल विवाह के स्वरूप, इसके दुष्परिणाम और इसके उन्मूलन के लिए किये जा सकने वाले वांछित प्रयासों की भी चर्चा हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक एकांकी के माध्यम से बच्चों को इस कुप्रथा के बारे में बताया गया. शिक्षक बैद्यनाथ रजक ने कहा कि बाल विवाह एक ऐसी कुरीति है जो बच्चों को पढ़ने की उम्र में ही पारिवारिक बंधन में जकड़ देती है.

बीईओ संगीता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ युवा वर्ग को भी इसके प्रति दृढ़ संकल्पित होना होगा. मौके पर अशोक कुमार पासवान, रामभरोस राम, राम कुमार, आनंद कुमार, अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, मुन्नी कुमारी, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!