Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक:इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बेहोशी की हालत में मिले यात्री की इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सका है। उसके पास से कोई आईडी कार्ड और टिकट भी नहीं मिला है। सदर अस्पताल से रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। हालत काफी गंभीर थी। रेलवे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया था। किस ट्रेन से उतरा था या उसे कहां जाना था। इसका पता नहीं चला है। उसके पास से एक झोला मिला है। जिसमें कुछ कपड़े थे। आशंका है कि ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बनाया है।

 

शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

 

जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि गंभीर हालत में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से मिला था। व्यक्ति देखने से भिखारी की तरह लग रहा है। पहचान के लिए 72 घंटे तक डेड बॉडी को रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की गई है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!