Patna

पत्नी को छोड़ दूसरी शादी के फिराक में था पति:परिवार के साथ घर पहुंची पत्नी

पटना.वैशाली के महनार थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी 4 महीने की गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने की तैयारी में था। जानकारी के अनुसार धर्मपाल कुमार (27) और निशु कुमारी (25) की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों ने 2020 में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद नवादा के एक शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दिल्ली में पढ़ाई करने वाले धर्मपाल ने शादी के बाद निशु को दिल्ली में रखा। वह जब अपने गांव इशाकपुर आता, तो निशु को उसके मायके नवादा छोड़ देता था। निशु के परिवार को यह रिश्ता मंजूर था। लेकिन धर्मपाल के परिवार को शादी की जानकारी नहीं थी.

 

 

धर्मपाल ने निशु के पहले गर्भ का गर्भपात करवा दिया था। अब निशु चार महीने की गर्भवती है। करीब 15 दिन पहले उसे पता चला कि धर्मपाल दूसरी शादी करने वाला है और उसका तिलक भी हो गया है। जब निशु अपने परिवार के साथ धर्मपाल के घर पहुंची, तो घर के सभी लोग ताला लगाकर फरार हो गए। निशु ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई।

 

 

लड़की ने फोन पर की शिकायत

 

महनार थानाध्यक्ष वेदानंद ने बताया कि लड़की ने फोन पर शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। लड़की से लिखित शिकायत मांगी गई है, जो अभी तक नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!