Patna

पटना में गायघाट से दीदारगंज तक गंगा किनारे बनेगी फोरलेन सड़क,निर्माण एजेंसी का चयन 

पटना।गायघाट से दीदारगंज तक गंगा किनारे 8 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनेगी। निर्माण एजेंसी का चयन हो गया है। इसका निर्माण कार्य जून के पहले सप्ताह से शुरू होगा। अगले एक साल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसका फायदा पटना सिटी इलाके में रहने वाले लोगों को मिलेगा। बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह सड़क अशोक राजपथ का वैकल्पिक मार्ग होगी। अशोक राजपथ पर गाड़ियों का दबाव कम होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पटना सिटी इलाके की 10 लाख आबादी को सहूलियत मिलेगी। लोग जाममुक्त सफर कर सकेंगे। इसका निर्माण कार्य 100 करोड़ की लागत से होगा। गायघाट से दीदारगंज की दूरी 8 किमी है। इसमें गायघाट से दमराही घाट तक की दूरी 5 किमी है। यहां पर दो लेन की सड़क का निर्माण हुआ है। इसे फोरलेन किया जाएगा। वहीं, दमराही घाट से दीदारगंज तक 3 किमी तक नई फोरलेन सड़क बनेगी।

 

 

अशोक राजपथ : अगले माह गांधी मैदान से कृष्णाघाट तक चालू होगा डबल डेकर

 

अशोक राजपथ में बने डबल डेकर एलिवेटेड रोड की सुविधा भी अगले महीने के शुरुआती हफ्ते में मिल जाएगी। फिलहाल यह गांधी मैदान से कृष्णाघाट तक ही चालू होगा। यह एलिवेटेड रोड बन कर तैयार हो गया है, लेकिन, सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बचे कार्य को पूरा करने के लिए पुल निर्माण निगम दिन-रात जुटा हैै। डबल डेकर रोड से अभी पीएमसीएच नहीं जुड़ेगा। पीएमसीएच में मल्टी लेवल पार्किंग बननी है। साथ ही मेट्रो निर्माण के कारण अभी तक पीएमसीएच से जोड़ने के लिए रैंप लेकर जाने की अनुमति नहीं मिली है।

 

गंगा किनारे बनने वाली इस फोरलेन सड़क से गायघाट, भद्रघाट, मितन घाट, महावीर घाट, खाजेकला घाट, कंगनघाट, दमराही घाट, धर्मशाला गंगा घाट को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को गंगा घाट पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही इस सड़क से जेपी गंगा पथ के गायघाट, कंगनघाट, पटना घाट और दीदारगंज को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!