समस्तीपुर-दरभंगा रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव:ट्रेन की चपेट में आने से मौत
समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। रामभद्रपुर रेलवे गुमटी के पास क्षत-विक्षत शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर सुबह के समय महिला के शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आउटर सिग्नल के बाहर शव पड़ा था। इस वजह से कल्याणपुर पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि झटका लगने की वजह से महिला नीचे गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
पहचान के लिए 72 घंटे तक शव रखा जाएगा
सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि रामभद्रपुर रेलवे गुमटी के पास से शव मिला है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मौके से कोई पहचान पत्र या कागजात नहीं मिला है। पहचान के लिए डेड बॉडी को 72 घंटे तक रखा जाएगा। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
