Patna

आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार आ रहे PM:पटना में 45 मिनट का रोड शो करेंगे,ट्रैफिक रूट्स बदले

पटना।ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। PM मोदी पहले पटना में रोड शो करेंगे। अगले दिन रोहतास के बिक्रमगंज में सभा को संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

PM गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहटा हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित ‌BJP ऑफिस तक रोड-शो होगा, जो 45 मिनट का होगा।

प्रधानमंत्री के रोड-शो को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। शहर में 200 मजिस्ट्रेट के साथ 3 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। रोड-शो के रास्ते में पड़ने वाली इमारतों पर स्नाइपर की तैनाती रहेगी।PM के रोड शो के दौरान पटना शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पटना पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि ‘इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को 50 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।’बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री 20 जून के आसपास फिर से बिहार आएंगे और नई योजनाओं की सौगात देंगे।

45 मिनट का रोड शो करेंगे PM, 3 हजार जवानों की तैनाती

पहलगाम हमले के बाद दूसरी बार 29 मई को बिहार आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर से पटना में रोड शो वाली जगहों के अलावा रोहतास में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर कड़ी व्यवस्था की गई है।PM मोदी के रोड-शो को लेकर मंगलवार को NSG की टीम ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की और PM जहां-जहां जाएंगे उन जगहों का निरीक्षण किया।

इससे पहले पहलगाम अटैक के बाद 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मधुबनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि ’22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा है। उससे पूरा देश व्यथित है। उनके दुख में पूरा देश साथ खड़ा है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!