PatnaSamastipur

बिहार राज्य की नदियों के तटबंधों को दुरुस्त करें इंजीनियर: विजय

पटना।जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इंजीनियरों को सभी प्रमुख नदियों के तटबंधों का निरीक्षण कर दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी मरम्मत कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। ताकि नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली जनसंख्या को बाढ़ के दौरान असुविधा नहीं हो। वे सोमवार को 65वीं बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सिंचाई भवन में बैठक के दौरान आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान 1185.58 करोड़ की लागत से 388 बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाओं के साथ 30 करोड़ रुपए से ऊपर की लागत वाली योजनाओं पर चर्चा हुई। वहीं, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने अधिकारियों को नदियों से गाद हटाने का निर्देश दिया। ताकि, संवेदनशील हिस्सों में बाढ़ का खतरा कम हो सके।

इस मौके पर अपर सचिव नवीन, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण अभियंता प्रमुख शरद कुमार सहित आपदा प्रबंधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग, रेलवे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!