Begusarai

डिग्रियां बेची जा रही, नौकरी नहीं मिल रही: सांसद ने कहा- राहुल सवालों को उठाना चाहते, सरकार संवाद नहीं..

बेगूसराय रजौड़ा में कांग्रेस की ओर से आज शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सोलापुर (महाराष्ट्र) के सांसद प्रणीति शिंदे शामिल हुईं। उन्होंने युवाओं के शिक्षा संबंधी कौतुहल और उनके संशय का जवाब दिया।युवाओं ने बिहार में शिक्षा की दयनीय स्थिति, रोजगारपरक शिक्षा का अभाव, आधारभूत संरचनाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाए। वहीं, जीविका से जुड़ी महिलाओं और सफाई कर्मचारी आदि ने वेतनमान का मुद्दा उठाया। जाति जनगणना से जुड़े मुद्दे भी उठे, जिसका जवाब प्रणीति शिंदे ने बेहतर तरीके से दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरभंगा में राहुल हॉस्टल जा रहे थे, उन्हें रोका गया। जाहिर सी बात है कि सरकार संवाद करना नहीं चाहती है, जो करवा सच है। छात्रों की बहुत सारी समस्याएं हैं, डिग्रियां बेची जा रही है।

 

नौकरी नहीं मिल रही है, इस सब सवाल को राहुल गांधी उठाना चाहते हैं। लेकिन सरकार को डर था कि वह एक्सपोज हो जाएगी, इसलिए राहुल जी की सभा और संवाद को परमिशन नहीं दिया। यह तो सरकार हिटलरशाही है, संवाद होने नहीं दे रही है।

 

हमें अमेरिका के राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है

 

उन्होंने भर्रा में भी संवाद किया। पाकिस्तानी हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सवाल यह है जब भारत-पाकिस्तान वॉर हुआ था तो इंदिरा गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। जिसके बाद दूसरे दिन पाकिस्तान ने भारत के सामने सरेंडर किया था। इंदिरा गांधी और सेना के सामने हथियार जमीन पर रखने पर आया था। लेकिन आज क्या हो रहा है, किसी दूसरे तीसरे आदमी ने, तीसरे देश ने बताया कि सीज फायर हुआ है।

 

हमें अमेरिका के राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है। हमारा देश पावरफुल है, हमारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स पावरफुल है। एक भी ड्रोन हमारे देश में नहीं आया, क्योंकि हमारे देश में निर्मित आकाश ने उसे हवा में ही गिरा दिया।

 

शायराना अंदाज में पाक को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है, जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, अभी तो हमने नापी है मुट्ठी भर जमीन, आगे सारा आसमान बाकी है।दुनिया को कहना चाहती हूं कि भारत बहुत आगे बढ़ चुका है और हमारी शक्ति हमारी ताकत एकता में है।

 

आशा की किरण दिखाना, कांग्रेस का काम है, जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, तेलंगाना हो या कर्नाटक हो, वहां हमने जाति जनगणना कम्प्लीट की है। वहां की जो योजना है एससी-एसटी है, ओबीसी के लिए बड़े पैमाने पर वहां निधि मिल रही है। अगर बिहार में परिवर्तन हो जाएगा तो कांग्रेस इन सब चीजों पर ध्यान देगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!