Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अज्ञात चोरों ने चोरी किया पांच बकरी और बकरी का बच्चा

दलसिंहसराय, थाना क्षेत्र के डीह पगडा निवासी राजीव राम के घर से रात्रि में अज्ञात चोरों ने पांच बकरी चोरी करके फरार हो गया.जिसकी लिखित शिकायत राजीव राम की पत्नी मंजू देवी ने थाना में आवेदन देते हुए किया है.दिए आवेदन में मंजू देवी ने बताया कि बीती रात्रि खाना खाकर सभी सो गए थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मध्य रात्रि को पिकअप लेकर अज्ञात पांच चोर आए और गाड़ी लगाकर घर के दरवाजे पर बांधी दो बकरी और बच्चा जिसकी कीमत लगभग ₹25000 एवं बगल में ही ससुर गणेश राम का एक बकरी एवं दो बकरी का बच्चा जिसकी कीमत ₹20000 चुरा कर गाड़ी में लाद कर भागने लगे.

 

 

जब बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो नींद खुला तो सासू मां ने विरोध किया.जिसके बाद चोरो ने सासु माँ को धक्का देकर गिरा दिया और बकरी व बकरी का बच्चा लेकर सभी फरार हो गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!