Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अपराधियों को पकड़ने को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय,शहर के सरदारगंज विद्यापति रोड में अर्जुन प्रसाद साह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर अपराधियों ने लुट का अंजाम देते हुई दोनो व्यवसाई भाइयों को गोली मार कर जख्मी कर दिया था.

 

 

इस संदर्भ में खाद्यान्न व्यवसायी संघ एवं अन्य व्यवसायी संघ के डेलिगेशन ने एसडीओ किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक शर्मा से मिलकर अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ाने पर आक्रोश में ज्ञापन दिया और आए दिन हो रहा है व्यवसाईयों पर अपराधिक हमले के बारे में भी अवगत कराया.

 

अधिकारियो ने आश्वासन भी दिया है कि इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को ढूंढ कर उसे सजा दी जाएगी. डेलिगेशन टीम में खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी, सुनील शाह,संजय शर्मा, सर्राफा व्यवसायी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी,कपड़ा व्यवसाय संघ से अनिल कुमार लाल,श्याम लाल,दवा संघ से विनय लाल,बाबा अंबेडकर सब्जी मंडी बाजार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी महतो, अनुराग राउत, संजू लाल,संतोष कुमार सुरेखा,सुशील कुमार सुरेखा, चंदन प्रसाद एवं अन्य व्यवसायी शामिल थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!