Dalsinghsarai

दलसिंहसराय एसडीओ ने बाया नदी के बायें तटबंधो का किया निरिक्षण,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

दलसिंहसराय,आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाची पदाधिकारी 134 उजियारपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के द्वारा आम निर्वाचन में सी.ए.पी.एफ.(अर्द्धसैनिक बल) के ठहराव हेतु प्रस्तावित भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान उन्होंने स्थल पर पेयजल, बिजली, साफ सफाई सहित कई प्रकार की जानकारी ली.साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के पंचायत समिति भवन,उजियारपुर में बी.एल.ओ.के साथ बैठक की गयी.बैठक में सभी बी.एल.ओ.को प्रपत्र 6. 7 एवं 8 के निष्पादन की पूर्ण जानकारी दी गयी.इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.दूसरी ओर एसडीओ द्वारा

 

विद्यापतिनगर प्रखण्ड के अन्तर्गत अवस्थित बाया नदी के बायें तटबंध के बढौना,शेरपुर, चिनगीयाँ रींग बांध, बाजिदपुर कष्टहार,शेरपुर तक आगमी बाढ़ पूर्व तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कार्यपालक अभियंता,बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल को बाढ़ के दौरान स्लूईस गेटों को चालु करने तथा इसकी ग्रिसिंग / मरम्मति करने के साथ-साथ कमजोर कड़ी पर बालू भरे बोरा आदि को रखने एवं आगमी आने वाली संभावित बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया.निरीक्षण के दौरान प्रखंड के सभी वरिय पदाधिकारी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!