DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बसढ़िया में हथियार के बल पर सीएसपी में लूटपाट,मारपीट,CCTV में कैद

दलसिंहसराय में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं. आये दिन लूट,रंगदारी, गोली की घटना थमने का नाम नहीं ले रही .थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव में रविवार की शाम एक सीएसपी केंद्र सह वीडियो रिकार्डिंग सेंटर पर हथियारबंद बदमाशों ने पैसे निकासी के बहाने पहुंच हथियार के बल पर महिला कर्मी से मारपीट कर एक ड्रोन कैमरा और एक वीडियो कैमरा लूट की घटना को अंजाम दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया है कि दलसिंह सराय बसढ़िया निवासी चंद्र प्रकाश की पत्नी वीणा कुमारी सीएसपी पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक आया और 20 हजार निकासी की बात करने लगा।

उसे 10 हजार ही देने की बात महिला ने कहा और उससे आधार कार्ड मांगा तो वह युवकों बाहर गया और फिर एक साथी के साथ अंदर आया और हथियार दिखा महिला का मुंह दबा दिया। इस दौरान दूसरे युवक ने कैमरा लूट लिया। इसकी सूचना डायल 112 को दी गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन दलसिंहसराय में माॅब लिंचिंग की सूचना पर निकल गयी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!