Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:स्वर्ण कारोबारी,पत्रकार व पुलिस अधिकारी को धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय,शहर के एक चर्चित स्वर्ण कारोबारी के साथ स्थानीय दैनिक अखबार के पत्रकार और पुलिस के वरीय अधिकारी को फोन पद धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीएसपी विवेक कुमार ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि एक दैनिक अखबार के पत्रकार सह फेसबुक न्यूज पेज के संचालक को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल नंबर 9304291316 से संचालित वाट्सअप के माध्यम से जान मारने की धमकी दी जा रही है तथा उन्हें उनके द्वारा संचालित पेज डीएनएल पर दिनांक 07.05.25 को प्रसारित समाचार बैंक ऑफ महाराष्ट्रा समस्तीपुर में हुई लुट का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो का लिंक डिलिट करने को लेकर दवाब बनाया जा रहा है.जिसके पश्चात् दलसिंहसराय थाना में उक्त मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई.

 

 

 

इसी बीच उसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसी नंबर से शहर के एक स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी को भी जान से मारने की धमकी देते हुए 05 लाख रूपया रंगदारी के रूप में मांग की गई.इस संबंध में भी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.अन्य क्षेत्रों से भी उक्त मोबाईल धारक के द्वारा और लोगों को भी धमकी देने की प्रकाश में आई है.पुलिस के वरीय अधिकारी के साथ साथ अन्य लोगों को भी उस मोबाइल नंबर से धमकी मिल रही थी.

 

 

 

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह,सिपाही राजेश कुमार राम और बलराम कुमार पासवान के सहयोग से मानवीय आसूचना संकलन एवं टेकनिकल अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त बदमाश बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र हर्ष कुमार उर्फ हर्ष चौधरी को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार बदमाश को आवश्यक कार्यवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!