DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:अजनौल में बच्चो के बिच हुए विवाद में वृद्ध की पीट पीट कर हत्या,सड़क जाम

दलसिंहसराय से एक बड़ी खबर आरही है जहाँ थाना क्षेत्र के अंजनौल पंचायत के खोसहा गांव में मंगलवार की देर रात बच्चो के बिच हुए विवाद में दो पक्षों की बीच जमकर मारपीट हुई.जिसमें वृद्ध की पीट पीट कर हत्या कर दी गई.मृतक वृद्ध की पहचान खोसहा गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी शिवजी राय (68) के रूप में की गई है.बताया जाता है कि सीमावर्ती रामपुर जलालपुर निवासी वासो राय उर्फ विसो राय के बेटे और मृतक शिवजी राय के बेटे के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हुई थी.उसी विवाद को लेकर आज मंगलवार की देर शाम दोनों के बीच पंचायत की बात हो रही थी परन्तु विशो राय के तरफ से पंचायत ना मानते हुए मृतक के स्वजनों से मारपीट करने लगे. इसी दौरान दोनों पक्ष के बीच विवाद उत्पन हो गया.इस दौरान मृतक शिवजी राय के साथ जमकर मारपीट की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिससे शिवजी राय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.घटना के बाद वासो राय (बीसो राय) का पूरा परिवार फरार हो गया.इधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचाकर जांच में जुट गए.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा भी घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए थे.हालांकि विवाद का मुख्य कारण संचार प्रेषण तक स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

इधर पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.सभी आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने दलसिंहसराय – मंसूरचक सड़क पर शव के साथ जाम कर दिया.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्ध की पीट पीट कर हत्या की बात की जानकारी मिल रही है.पूरे मामले की जांच की जा रही है.विवाद के कारणों अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.जांच के बाद ही कुछ बता सकते है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!