Samastipur

नेता को घर से उठा ले गए अपराधी:मां बोली- दियारा में 12 राउंड फायरिंग हुई, खून के मिले निशान

बेगूसराय में हम पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार अपहरण हुआ है। आरोप संदलपुर पंचायत के सरपंच पति और आरजेडी से जुड़े डब्बू यादव पर है। वारदात के 24 घंटे हो गए पर अभी तक राकेश का कुछ पता नहीं चला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राकेश की मां वार्ड सदस्य शकुंतला देवी कहती हैं, ‘ शनिवार रात फोन आने पर बेटा घर से निकला था। घर से निकलने से पहले कुछ बताया भी नहीं था कि कहां जा रहा। डब्लू उसे दियारा ले गया था। जहां डब्लू के 12 लोग थे। उन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग भी की है। वहां पर खून के निशान मिले हैं।उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ दिन पहले किसी बात पर विवाद होने पर डब्लू ने कहा था कि देख लेंगे। पुलिस क्या कर रही है, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मेरा बेटा लौटा दिया जाए, फिर जो कार्रवाई करनी है करे। हम काफी दहशत में हैं।’ मामला साहेबपुर कमाल का है।

 

मेरे भाई के साथ क्या हुआ, पता नहीं- बड़ी बहन

 

राकेश की बड़ी बहन सुमन कुमारी ने कहा, ‘मुझे फोन पर जानकारी मिली कि राकेश को उठा लिया गया है। पुलिस उसे खोज क्यों नहीं पा रही है, जबकि एसपी भी लगे हैं। मेरा भाई सही सलामत आ जाए। हमलोग काफी दहशत में हैं।प्रशासन काम नहीं कर रहा है, अगर सही से काम करता था मेरा भाई मिल जाता। भाई पर हमला भी किया गया है। पता नहीं कैसा होगा, क्या किया गया उसके साथ, कुछ तो पता चले।’

 

राकेश का पता नहीं चला तो सड़क पर उतरेंगे

 

हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार और प्रवक्ता माधव कुमार रविवार को पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे। माधव ने बताया कि काफी दुखद घटना है, यहां अपराधी बेलगाम है। घर से हमारे प्रखंड अध्यक्ष को अगवा कर लिया। अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस टीम लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन 24 घंटा होने के बाद भी कुछ पता नहीं चला है।पार्टी की ओर से चेतावनी देते हुए कहा है कि सोमवार सुबह तक पता नहीं चलेगा तो हर एक कार्यकर्ता खड़े हो जाएंगे। इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को भी घटना को जानकारी दी गई है। एसपी से भी बात हुई है, हम सब कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

 

 

गाव में चर्चा, दूसरे के विवाद में पड़े थे राकेश

 

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि शनिवार की शाम संदलपुर मनरेगा भवन से फुलमल्लिक की ओर जाने वाली सड़क पर महर्षि मेहीं शाही संतमत सत्संग आश्रम के पास ताड़ी दुकान पर गौरव कुमार का दुकानदार से झगड़ा हुआ थाबगल में राकेश कुमार सीएसपी में मौजूद थे। झगड़ा देखकर वे वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच गौरव ने अपने साथी ज्ञान टोला निवासी सरपंच पति डब्लू यादव को फोन कर बुलाया। 4-5 साथी के साथ डब्लू पहुंचा। इस के बाद गौरव ने राकेश की पिटाई कर दी। फिर उसे गंगा दियारा की ओर ले गया।

 

2 साल पहले हम से जुड़े थे

 

राकेश कुमार उर्फ विकास कुमार जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में 2 वर्ष पहले आए और अभी प्रखंड अध्यक्ष हैं। दो माह पहले नवगठित प्रखंड बीस सूत्री कमेटी का सदस्य भी बनाए गए हैं। विकास की मां शकुंतला देवी वार्ड नंबर-4 के वार्ड सदस्य हैं।

एसपी मनीष ने बताया,

 

 

संदलपुर वार्ड नंबर-4 से एक व्यक्ति को अगवा करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा था। मिली जानकारी के मुताबिक संदलपुर ज्ञानटोल निवासी कुख्यात अपराधी डब्लू यादव हथियार से लैस इंद्रदेव साह के बेटे राकेश कुमार के घर पहुंचा था। मारपीट करते हुए पकड़कर दियारा की ओर ले गया है। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!