Vaishali

कोर्ट मैरिज के बाद युवती ने जारी किया विडिओ, बोली- मैंने अपनी मर्जी से शादी की

वैशाली से शनिवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की अपने प्रेमी के बगल में बैठी दिख रही है। इसमें वो कह रही है कि मैंने किसी के दबाव में कोर्ट मैरिज नहीं की है। मैंने अपने मर्जी से ये फैसला लिया है। मैं अब अपने पति के साथ सुरक्षित हूं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो में युवती ने पुलिस से अपनी सास को रिहा करने की अपील की है। जो अपहरण मामले में पकड़े गए हैं। साथ ही दोनों पक्षों की सुरक्षा की मांग भी की है। युवती ने चेतावनी दी है कि अगर लड़के के परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए लड़की पक्ष जिम्मेदार होगा।

 

करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दोनों की सुरक्षा की पुष्टि की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

युवती ने कहा – ‘सास को छोड़ा जाए, कोई दबाव नहीं था’

 

वायरल वीडियो में मुस्कान कुमारी ने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और किसी ने उसे अगवा नहीं किया। साथ ही उसने पुलिस से अपनी सास की रिहाई की मांग की है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती ने कहा कि अगर उसके पति या ससुरालवालों को कोई नुकसान हुआ, तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे।

 

 

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

 

मुस्कान के परिजनों ने दीपक कुमार और उसके परिवार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए करताहां थाना में केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में दीपक की मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला अब प्रेम विवाह और जबरन अपहरण के बीच उलझता नजर आ रहा है।करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने जानकारी दी कि लड़की पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

स्थानीय लोगों में चर्चा, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

 

घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल है। सोशल मीडिया पर युवती के बयान को लेकर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे प्रेम विवाह के खिलाफ सामाजिक दबाव का नतीजा मान रहे हैं, तो कुछ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!